परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। महिला आयोग की सदस्य और केजी. नंदा चिकित्सालय से जुड़े विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। सदर कोतवाली पुलिस ने पुलिस कार्य में बाधा डालने एवं शांति भंग करने के आरोप में के जी. नंदा चिकित्सालय के प्रबंधक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी सहित 13 लोगों को नामजद करते हुए करीब 150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बुधवार देर शाम घटित घटनाक्रम के आधार पर की गई।
जानकारी के मुताबिक महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव को चंदौली कस्बा स्थित निजी चिकित्सालय के. जी. नंदा में महिलाओं की भीड़ एकत्र होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह वहां पहुंची थीं। इसी दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जो बाद में सदर कोतवाली तक पहुंच गई।
पुलिस का आरोप है कि कोतवाली परिसर में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई और पुलिस को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसी आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।




