spot_img
36.5 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026
spot_img
spot_img

दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ब्लैक स्पाट चिन्हित कर, सुधारात्मक कार्य तत्काल शुरू करें: जिलाधिकारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा उपायों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं के हॉट स्पॉट चिह्नित किए जाएं। इन स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय जैसे स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइट आदि लगाए जाएं। हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग एवं यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दें।

रिंग रोड पर स्ट्रीट लाइट की जानकारी प्राप्त की गई जिसपर कार्यदाई संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि सभी लगभग सभी प्रक्रियाएं पूर्ण हो चुकी है जल्द ही विद्युतीकरण रिंग रोड पर पर्याप्त मात्रा में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित हो जाएगी। जिसपर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द बचे कार्यों को पूर्ण कर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं,अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर अधिशाषी अभियंता (pwd) राजेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण, ट्रैफिक पुलिस एवं यातायात तथा एन एच आई के अधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता का फूंका पुतला

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। बुधवार को जनपद मुख्यालय पर भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले भारी संख्या में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks