spot_img
33.1 C
Varanasi
Tuesday, April 7, 2026

यूपी पंचायत चुनाव के लिए अब 15 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट, क्या टलेगा चुनाव.! पढ़ें पूरी खबर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
लखनऊ। यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बीच बड़ा अपडैट सामने आया है। यूपी पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट अब 15 अप्रैल को आएगी। अभी तक पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची 28 मार्च को जारी होनी थी। फाइनल वोटर लिस्ट आने का समय बढ़ने से चर्चा तेज हो गई कि चुनाव टल सकता है। चुनाव आगे बढ़ सकता है। हालांकि पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर बार-बार दावा कर रहे हैं चुनाव समय पर ही होगा।

यूपी में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को किया जाएगा। दूसरी बार अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का समय बढ़ाया गया है। पहले यह तारीख छह फरवरी से बढ़ाकर 28 मार्च की गई थी। अब फिर समय-सीमा बढ़ा दी गई है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में समय पर चुनाव कराना बड़ी चुनौती होगा।

गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का समय बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार अभी तक मतदाता सूची को कंप्यूटरीकृत किए जाने, राज्य मतदाता नंबर जारी करने व मतदेय स्थलों की मैपिंग किए जाने का कार्य अभी तक 27 मार्च तक किया जाना था। अब इसे भी बढ़ाकर 13 अप्रैल कर दिया गया है। फिर 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

यूपी की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), बोर्ड की परीक्षाएं व अन्य कार्यों में प्रशासनिक मशीनरी के व्यस्त होने और बीएलओ की ड्यूटी कर रहे कर्मियों पर लगातार कई कार्यों का एक साथ बोझ होने के चलते पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीखें दो बार बढ़ाई जा चुकी हैं।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

परशुराम जन्मोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी तेज, अवकाश की मांग

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जिला मुख्यालय स्थित एक शिक्षण संस्थान में रविवार को भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक उत्साहपूर्वक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks