spot_img
27.5 C
Varanasi
Tuesday, August 4, 2026
spot_img

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा दरियापुर के जलालपुर मे हनुमान जी मंदिर से बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हो गया। कलश यात्रा में घोड़ा व पीतवस्त्रधारी महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं।

यज्ञकर्ता श्री श्री 108 सुग्रीवा नन्द जी महाराज बाबा की देख-रेख में सुबह पूजन शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार की सुबह लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद कलश यात्रा जलालपुर से बलुआ घाट के लिए निकली। कलश यात्रा में सबसे पहले घोड़ा, सुन्दर सजी झांकी चल रही थी। तत्पश्चात सिर पर कलश लेकर पीला वस्त्र धारी महिलाएं चल रही थीं। सबसे पीछे पुरुष चल रहे थे।

यह कलश यात्रा दरियापुर के जलालपुर से बथावर, ताजपुर, सकलडीहा, मथेला, चहनियां होते हुए बलुआ घाट पहुंचा जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरा गया। इसके बाद कलश बथावर गांव से होते हुवे दरियापुर गांव के जलालपुर स्थित यज्ञ स्थल पहुंचा। इसके साथ ही नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ हो गया।

कलश यात्रा मे दरियापुर प्रधान संजय कुमार यादव, अर्जुन मौर्य प्रधानप्रतिनिधि बथावर, जितेंद्र कुमार यादव, राजेश कुमार यादव (लंबू), गोविंद कुशवाहा,  गोलू सिंह, अमित यादव सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त आदि शामिल रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks