spot_img
34.1 C
Varanasi
Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img

मणिकर्णिका घाट पर निगम की टीम ने जारी किया रेट बोर्ड का फरमान: तीन दिन से ज्यादा के लकड़ी का स्टॉक नहीं रख सकेंगे घाट के दुकानदार

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे डेस्क
वाराणसी। मणिकर्णिका घाट पर फैली अव्यवस्था और गंदगी को नगर निगम ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर निगम की टीम ने घाट पर सघन अभियान चलाया। इस दौरान न सिर्फ बेतरतीब रखी गई लकड़ियां हटवाई गई बल्कि दुकानदारों के लिए कड़े नियम भी लागू किए गए हैं।

सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घाट की सीढ़ियों पर जमा लकड़ियों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी दुकानदार तीन दिन से अधिक का स्टॉक घाट पर जमा नहीं करेगा। इसके साथ ही अब हर दुकान पर एक बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। जिस पर दुकानदार का नाम, मोबाइल नंबर और लकड़ी की दरें (रेट) साफ-साफ लिखी होंगी। इसका उद्देश्य अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को किसी भी प्रकार की ठगी से बचाना है।

घाट को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग से रामलीला कमेटी के पास जमा मलबे को साफ कराया गया। नगर निगम का उद्देश्य इस खाली स्थान को दोपहिया वाहनों के पार्किंग स्टैंड के रूप में विकसित करना है। जिससे घाट पर आने-जाने वालों को जाम से राहत मिल सके। हांलाकि पहले भी।नगर निगम ने लकड़ी का रेट बोर्ड लगाने का फरमान सुनाया था लेकिन कोई दुकानदार रेट बोर्ड नही लगाता है। वही लकड़ी के दाम मनमाना वसूल किया जाते हैं। कोई नया नगर आयुक्त आता है तो इसी तरह फरमान जारी करता है। जिसके कर्म में निगम की टीम घाट पर इसी तरह कागजी कार्यवाई कर चली जाती है। इसके बाद लकड़ी का कोई रेट बोर्ड नही लगता है। बल्कि मनमाना दाम वसूल किया जाते हैं।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा पीजी कॉलेज मे चार परीक्षार्थियों को नकल करते आंतरिक उड़ा का दल ने पकड़ा, किया रिस्टीकेट

सकलडीहा पीजी कॉलेज मे बीएड चतुर्थ सेमेस्टर तृतीय प्रश्न पत्र की चल रही थी परीक्षा परिवर्तन टुडे चंदौली सकलडीहा। बुद्धवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks