spot_img
34.5 C
Varanasi
Thursday, June 4, 2026

सकलडीहा में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सरकार के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में सकलडीहा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिया कहा निस्तारण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय तथा सभी लाभार्थी परक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित पेंशन योजना से लाभान्वित करने, निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामले कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 136 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर 10 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया तथा 10 पर पुलिस तथा राजस्व की संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के निस्तारण हेतु भेजा गया। साथ ही शेष जो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय सीमा में करने को संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें भूमि, विकास विभाग, सिंचाई विभाग , विद्युत विभाग एवं पुलिस संबंधित मामले की रही है।

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए प्रत्येक व्यक्तियों की समस्याओं को सुने एवं उनका निस्तारण करें । उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों को दूर करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित है, इसके तहत विभाग को उसे समय सीमा के अंदर समस्या का समाधान करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आई जी आर एस के माध्यम से सभी शिकायतों की ट्रैकिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि पहले की अपेक्षा समस्याओं को अत्यधिक निस्तारित किया जा रहा है। उसके बावजूद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों को समस्या का निदान करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं । तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तहसील का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तीन से अधिक के लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता पर रखते हुवे निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ही उप जिलाधिकारी या तहसीलदार स्तर के जितने भी तीन वर्ष के पुराने प्रकरण है उनका निस्तारण अतिशीघ्र किया जाना सुनिश्चित हो। तहसील निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फाइलों के रख रखवा बेहतर तरीके से रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी वाई के राय,पीडी डीआरडीए बी बी सिंह, उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार,खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 257.11 लाख के नए पीपा पुल का निर्माण कार्य का उद्घाटन, चन्दौली से गाजीपुर जाने में होगी सहूलियत

काफी लंबे अरसे से ग्रामीणों की चल रही थी मांग परिवर्तन टुडे चन्दौलीStory By- नीरज अग्रहरिकमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks