spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

किसानों की समस्या का समाधान शासन की मंशा के अनुरूप होगा- जिलाधिकारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चन्दौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में किसान बंधु/सिंचाई बंधु की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्रदान करना, उनकी जमीनी समस्याओं को सुनना एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। बैठक में किसानों ने बिजली आपूर्ति, सिंचाई सुविधा, खाद-बीज की उपलब्धता, मृदा परीक्षण, फसल बीमा, मुआवजा वितरण,पशु टीकाकरण,सिल्ट सफाई आदि से जुड़ी समस्याएं विस्तार से उठाई।

बैठक में सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता एवं नहरों की सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित व पारदर्शी निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान हित सर्वाेपरि है और किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जल की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता मूसा खंड को कोई वैकल्पिक हल निकालने के निर्देश दिए। चंद्रप्रभा डिवीजन के अंतर्गत कुलावा के मसले की जांच हेतु जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को उपनिदेशक कृषि भीमसेन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड विजिट बढ़ाने एवं किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने पर बल दिया।

बैठक में उपनिदेशक कृषि भीम सेन, अधिशाषी अभियंता सिंचाई (चंद्रप्रभा) सर्वेश चंद्र सिन्हा, जिला कृषि अधिकारी, सभी संबंधित विभागीय अधिकारी एवं किसान प्रतिनिधियों में रविन्द्र नाथ सिंह, गोविंद सिंह, रतन सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शेषनाथ यादव, रेवती रमण सिंह सहित अन्य किसान बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks