spot_img
33.5 C
Varanasi
Sunday, July 13, 2025
spot_img
spot_img

शहादत दिवस पर राजीव गांधी को किया याद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

भारत के रग रग में जीवित हैं राजीव गांधी – देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना

परिवर्तन टुडे
चंदौली। जिले के नियमताबाद ब्लॉक के ग्राम सभा कठौरी में बुधवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप मनाई गई। ज़िला कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी व शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा के रूप में महा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

महा चौपाल को संबोधित करते हुवे उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत को आईटी महाशक्ति बनने का मार्ग प्रशस्त किया। पंचायती राज में महिलाओं को 33%आरक्षण देकर महिलाओं को शसक्त किया। देश में पंचायतों व नगर पालिकाओं के माध्यम से लोकतंत्र को निचले स्तर तक मज़बूत किया। 18 से 21वर्ष तक के युवाओं को भी वोट देने का अधिकार दिया। देश भर में नवोदय विद्यालय खोलकर ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभा शाली छात्रों को बेहतर व समान शिक्षा प्रदान किया। राजीव गांधी के आधुनिक व नई सोच के क़ायल उनके राजनीतिक विरोधी भी थे। राजीव थे राजीव हैं और राजीव रहेंगे कण कण में और रग रग में है।

ज़िला कॉंग्रेस कमेटी चंदौली के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि हमारे दिवंगत प्रिय नेता राजीव गाँधी को हमेशा राष्ट्रीयहित के कार्यों को आगे बढ़ाने व उसको गतिशीलता प्रदान करने के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने ग़रीबी उन्मूलन व सामाजिक समरसता विज्ञान व प्रोधोगिकी में प्रगति,समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान,पंचायती राज संस्थाओं को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं व महिलाओं को केंद्रीय भूमिका में लाने के लिए अथक प्रयास किया। यह दिन युवाओं को राष्ट्र निर्माण को आगे बढ़ाने के लिये प्रेरणा देता है।

पूर्वी ज़ोन सेवा दल के अध्यक्ष सतीष बिंद ने लोगों को बड़ी संख्या में आने व इतना समय देने कार्यक्रम को सफल बनानें के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, विजय त्रिपाठी, गंगा प्रसाद, रजनी कांत पांडे, दयाराम पटेल, राजेंद्र गौतम, तरुण पाण्डेय, डॉ. रीना, शाहिद तौसीफ, नवीन पांडे, विवेक सिंह, शिव तपस्या तिवारी, राकेश सिंह, श्रीकांत पाठक, संतोष तिवारी, सत्येंद्र उपाध्याय, विजय जायसवाल, प्रेम चंद्र गुप्ता, असगर अली, नरेंद्र सिंह, रमेश बिंद, अनवर सादात, अविनाश विश्वकर्मा, मकसूद अली, संजय जयसवाल सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी व संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

नाला निर्माण के दौरान टूटी कई उपभोक्ताओं का पेयजल कनेक्शन, व्यापारियों में आक्रोश

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा में फोरलेन सड़क और नाला निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था की मनमानी से व्यापारियों में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks