spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

Chandauli news- सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर पेयजल के लिए लगाए गए तीन हैंडपम्प में दो पिछले कई दिनों से खराब: एक से निकल रहा गन्दा पानी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। दानापुर डिवीजन अंतर्गत आने वाले सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर पेयजल की समस्या लगातार बनी हुई है। यात्रियों के पेयजल उपलब्धता के लिए लगाए गए तीन हैंडपम्प में दो पिछले कई महीने से खराब है तो एक से गन्दा पानी आता है। वही मोटर भी रेलवे अधिकारियों की उदासीनता के कारण पिछले एक सप्ताह से खराब है। बावजूद हैंडपंपों को दुरुस्त कराने के लिए कोई ठोस कार्य योजना अभी तक नहीं बनाये जाने से यात्री परेशान है।

जून महीने की गर्मी व लू के थपेड़े भी चल रहे है। ऐसे में रेलवे के हैंडपंप व खराब मोटर को ठीक नहीं कराया जा रहा है। यात्रियों को पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। पेयजल का भीषण संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि इसको लेकर कई बार महकमे के अधिकारियों से गुहार लगाया गया लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिलता है। लोगों ने बताया कि मजबूरी में ट्रेन में सफर करने वाले महिला,पुरूष,छात्र छात्राओं को अपने घर या बाजार से महंगे दामों में बन्द बोतल का पानी लेना पड़ रहा है।

सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों का कम आना जाना रहता है। इस कारण यात्रियों के मूलभूत सुविधाओं में एक पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। एक सप्ताह से यहां बनी पानी टंकी की मोटर खराब हो गई। इससे यहां आने जाने वाले यात्री पेयजल को तरस रहे और अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। सप्लाई देने के लिए बनी पानी की टंकी की मोटर खराब हो गई। इससे रेल कर्मियों के साथ ही स्टेशन पर आने वाले यात्री भी पीने के पानी के लिए परेशान हैं।

भीषण गर्मी में यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए लगे स्टैंड के नल सूखे पड़े हैं। यात्रियों ने बताया कि प्लेटफार्म पर छह दिनों से पानी नहीं आ रहा है जिससे यहां से यात्रा करने वालों को परेशानी हो रही है। स्टेशन की सुविधाएं बदहाल होने लगी हैं।

स्टेशन प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया खराब मोटर व हैंडपंप को दुरुस्त करने के लिए इंजीनियर को पत्र लिखा गया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में शनिवार की देर शाम...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks