spot_img
29.2 C
Varanasi
Tuesday, July 21, 2026
spot_img

Chandauli news- हर साल वही हाल: बारिश में जलमग्न हुआ इंटर कॉलेज का खेल मैदान, तहसील परिसर भी डूबा

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

जल निकासी के अभाव में छात्र, खिलाड़ी और अधिवक्ता परेशान, वर्षों पुरानी समस्या अब भी बरकरार

परिवर्तन टुडे न्यूज़, चंदौली
सकलडीहा। सोमवार की देर रात हुई झमाझम बारिश ने जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी, वहीं सकलडीहा इंटर कॉलेज और तहसील परिसर की बदहाल व्यवस्था की पोल भी खोल दी। बारिश के बाद सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल मैदान तथा तहसील परिसर में नजारत कार्यालय के सामने जलभराव हो गया, जिससे छात्रों, खिलाड़ियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सकलडीहा इंटर कॉलेज का विशाल खेल मैदान पूरी तरह पानी से लबालब भर गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में यह मैदान कई महीनों तक जलमग्न रहता है। इसका सीधा असर खेल गतिविधियों, एनसीसी, स्काउट-गाइड तथा अन्य शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर पड़ता है। छात्रों का कहना है कि मैदान में पानी भर जाने से अभ्यास पूरी तरह बाधित हो जाता है। इतना ही नहीं, विद्यालय के आसपास रहने वाले छोटे बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग उठाई गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई।

उधर, तहसील परिसर में भी नजारत कार्यालय के सामने जलभराव होने से अधिवक्ताओं, कर्मचारियों तथा फरियादियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। परिसर में जगह-जगह पानी जमा होने से लोगों को कीचड़ और गंदगी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि पूर्व जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। इससे कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

इस संबंध में तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से पंचायत विभाग को जलभराव की समस्या से अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली में 25 जुलाई को पात्र दिव्यांगजनों को मिलेगी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। जनपद के दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks