spot_img
26.1 C
Varanasi
Saturday, September 5, 2026
spot_img

Chandauli news- अब महिलाओं की आवाज़ सीधे राज्य महिला आयोग तक, 22 जुलाई को चंदौली में होगी जनसुनवाई; पीड़ित महिलाएं सीधे रख सकेंगी अपनी शिकायत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो, लैंगिक उत्पीड़न समेत विभिन्न मामलों की शिकायतें सुनेंगी आयोग की सदस्य

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद की पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 22 जुलाई (बुधवार) को दोपहर 12 बजे से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, चंदौली में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि जनसुनवाई में ऐसी महिलाएं एवं बालिकाएं, जो पॉक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, लैंगिक असमानता, भूमि विवाद अथवा महिलाओं से जुड़े अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से पीड़ित हैं, वे अपनी शिकायत स्वयं एक सादे प्रार्थना-पत्र के माध्यम से राज्य महिला आयोग की सदस्य  सुनीता श्रीवास्तव के समक्ष प्रस्तुत कर सकती हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की सभी पात्र एवं पीड़ित महिलाओं तथा बालिकाओं से अपील की है कि वे इस जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से आयोग को अवगत कराएं, ताकि उनकी शिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बाबा कीनाराम जन्मोत्सव की तैयारियों का सिद्धार्थ गौतम राम ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए सख्त निर्देश

रामगढ़ में युद्धस्तर पर शुरू हुई तैयारियां, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बाबा कीनाराम...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks