spot_img
29.2 C
Varanasi
Tuesday, July 21, 2026
spot_img

Chandauli news- चंदौली में 25 जुलाई को पात्र दिव्यांगजनों को मिलेगी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद के दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 25 जुलाई 2026 को विशेष चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से आयोजित होगा।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक पात्र दिव्यांगजन 25 जुलाई 2026 को विकास खंड सदर परिसर में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। शिविर में पात्रता की जांच के साथ आवश्यक परीक्षण एवं चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ये हैं पात्रता की शर्तें

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के यूडीआईडी (UDID) कार्ड में कम से कम 80 प्रतिशत दिव्यांगता अंकित होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, परिवार की सभी स्रोतों से मासिक आय ₹22,500 से कम होनी चाहिए, जिसके लिए वैध आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

साथ लाएं ये आवश्यक दस्तावेज

शिविर में आने वाले पात्र दिव्यांगजन अपने साथ यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, वैध आय प्रमाण पत्र तथा नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो अवश्य लेकर आएं, ताकि पंजीकरण एवं परीक्षण की प्रक्रिया सुगमता से पूरी की जा सके।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र दिव्यांगजनों से समय पर शिविर में पहुंचकर इस जनकल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी अधिवक्ता की जिंदगी, मोहनिया में दर्दनाक हादसे से चंदौली में मातम

तेरही कार्यक्रम में शामिल होने बिहार जा रहे थे सकलडीहा तहसील के अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव ट्रक की चपेट में आने...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks