spot_img
33.6 C
Varanasi
Tuesday, September 22, 2026
spot_img

धूमधाम से मनाया गया श्री सर्वेश्वरी का स्थापना दिवस,सुबह प्रभात फेरी के साथ हुए विभिन्न कार्यक्रम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। श्री सर्वेश्वरी समूह का 65 वां स्थापना दिवस अभेद आश्रम टिमिलपुर, आदि आश्रम हरिहरपुर और अवधूत भगवान राम कीर्ति स्थल मनिहरा में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सुबह से श्रद्धालुओ ने श्रमदान करते हुए साफ-सफाई के साथ ही ध्वजातोलन करते हुए प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वही लोगो से अवधूत भगवान राम के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया गया।

रविवार को भी स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह साफ-सफाई के साथ प्रभात फेरी,भजन कीर्तन,ध्वजोतोलन के बाद सफल योनि का पाठ किया गया। इसके साथ ही खेल को बढ़ावा देने के लिए खो-खो,कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न गांवो से आई टीमो ने दमखम दिखाया।विजयी टीम को पुरष्कृत किया गया ।वही रात में भजन कीर्तन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान श्रद्धालुओ ने बाबा अवधूत राम के विचारों को विस्तार से समझा और छुआछूत व ऊंच-नीच की भावना को भुलाकर मानव प्रेम का संदेश दिया। बताया कि सर्वेश्वरी समूह का उद्देश्य हर घर में खुशहाली लाना है।

इस मौके पर शेखर बाबा पोप सिंह,रविन्द्र प्रताप सिंह, शिवाजी सिंह,ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह,मंटू सिंह,एसके सिंह,कल्लू सिंह,अमित सिंह,अनुराग सिंह,उत्सव सिंह, राहुल,कमला प्रसाद, सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली को शराब मुक्त कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा पत्रक

शराब के बढ़ते सेवन से घरेलू हिंसा, अपराध और आर्थिक परेशानी का आरोप परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जनपद में शराब...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks