spot_img
19.4 C
Varanasi
Friday, November 6, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- उपलों में छिपे जहरीले सांप ने डसा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज़, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के महमदपुर (रामगढ़) गांव में सोमवार को सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक हर्ष की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

उपले निकालते समय सांप ने डसा

बताया गया कि हर्ष सोमवार को घर में रखे उपले निकाल रहा था। इसी दौरान उपलों के बीच छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद बालक की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हर्ष अपने माता-पिता संजय यादव और सुषमा यादव का इकलौता बेटा था। अचानक हुई उसकी मौत से माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के इकलौते बेटे की मौत की खबर से गांव में भी मातम छा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जुटे ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग मृतक के घर पहुंच गए। सभी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। ग्राम प्रधान गुड्डू विश्वकर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी तथा घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। बालक की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल बना रहा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली की चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची को निर्वाचन आयोग की मंजूरी

4 नवंबर को मिला अनुमोदन, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसीलों और आधिकारिक वेबसाइट पर निःशुल्क देख सकेंगे मतदाता परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks