spot_img
38 C
Varanasi
Tuesday, June 9, 2026
spot_img

बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पेट्रोल लेने के लिये जा रहा था पेट्रोल पंप

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

भोजापुर आरओबी निर्माण कार्य में मृतक युवक करता था मजदूरी

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा चंदौली मार्ग पर प्रतिमा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की रात 8 बजे कट पर यूं टर्न लेते समय पीछे से आ रही बाइक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वही दूसरा बाइक सवार युवक गाड़ी अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपनी बाइक लेकर फरार होगया। पुलिस को सूचना दिये बगैर परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। घटना के बाद कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दिया।

रतनपुरा गांव के बहादुर राजभर का चार बेटा बृजेन्द्र राजभर, मिथुन राजभर, जितेन्द्र राजभर और सबसे छोटा बेटा 19 वर्षीय बाढू राजभर है। इनकी पांच बहने सितारा, संतरा, नीलू,मीरा और गुड़िया है। बाढ़ू राजभर अपने घर से थोड़ी दूर भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर आरओबी बनाने वाली कंपनी में काम करता था। मंगलवार की देर शाम 8 बजे काम से छुटने के बाद वह अपने मित्र भीम राजभर के साथ प्रतिमा पेट्रोल पंप से बाइक में तेल लेने के लिये सकलडीहा की ओर जा रहा था।

पेट्रोल पंप के पास टर्न लेते समय पीछे से आ रही बाइक की टक्कर हो गई।  जिसमें बाढू राजभर डिवाइडर से टकरा जाने पर सर पर गंभीर चोट लग गया।  वही उसके साथ पीछे बैठा सहयोगी युवक भीम राजभर को मामूली चोट आई। दोनों को ग्रामीणों ने सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की पुलिस को जानकारी दिये बगैर परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता बहादूर राजभर माता मूला देवी सहित बहन और भाईयों का रोते हुए बुरा हाल था।

कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की कोई सूचना नहीं दिया गया है। तहरीर देने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

यू टर्न पर नही है कोई उजाले की व्यवस्था

चंदौली से सैदपुर तक बन रही हाइवे मार्ग पर किसी भी कट के पास उजाले की कोई व्यवस्था नही है। आये दिन अंधेरे के कारण टर्न लेते समय बाइक से गिरकर और पीछे व आगे से आ रही वाहन की चपेट में लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाइवे मार्ग पर कही मिट्टी और कही गिट्टी बालू गिराकर सड़क पर छोड़ देने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 5जून की रात हुए जोगियां कला हत्याकाण्ड का पुलिस ने महज 36घंटे के भीतर किया खुलासा

परिवर्तन टुडे चंदौली। जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में 5जून की रात हुए सनसनीखेज ब्लाइंड...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks