spot_img
34.6 C
Varanasi
Monday, June 8, 2026

Sakaldiha news- श्री मां बउरहिया काली माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर निकली शोभा यात्रा

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

भगवान शंकर,कार्तिकेय,हनुमान गणेश जी की मूर्ति लेकर आस्थावानों ने पूरे कस्बे में किया भ्रमण

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा के तेन्दुईपुर स्थित प्राचीन मां बउरहिया काली माता मंदिर की मूर्ति स्थापना को लेकर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत कलश यात्रा,मूर्ति पूजा और पूर्व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा का आयोजन किया गया है। बुधवार को दूसरे दिन काली मंदिर से हजारों की संख्या में महिला और ग्रामीणों ने गाजा बाजा के साथ भगवान शंकर,कार्तिकेय,हनुमान गणेश जी की मूर्ति लेकर आस्थावानों ने पूरे कस्बे में किया भ्रमण किया। इस दौरान माता की जयकारा लगाते हुए पूरे कस्बा में भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के साथ तहसील के अधिकारी मौजूद रहे।

हाइवे सड़क निर्माण के दौरान तेन्दुईपुर स्थित श्री मां बउरहिया काली माता की प्राचीन मंदिर चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। जिसे लेकर काशी और चंदौली के विद्वान पंडितों की देखरेख में पूर्व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया है। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गयी। दूसरे दिन भगवान शंकर मूर्ति और अरघा के साथ कार्तिकेय,हनुमान जी गणेश जी की मूर्ति लेकर शोभा यात्रा निकाली गयी। पूरे कस्बा में हाथी घोड़ा के साथ भ्रमण किया। जिसका पूरे कस्बा में जगह जगह पुष्पवर्षा और पानी पिलाकर कलश में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। अंत में शोभा यात्रा नवनिर्मित मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। जिसके बाद विधि विधान से यजमान लालमनी देवी और टुनटुन द्वारा विद्वान पंडितों ने पूजा कराया गया। देर रात तक भजनकीर्तन का आयोजन हुआ।

इस मौके पर आचार्य राजेश चौबे,रंगनाथ तिवारी, यजमान टुनटुन राजभर, रतेन्द्र राजभर, सुरेन्द्र यादव, रोहित जायसवाल, अरविंद राजभर,कैलाश राजभर,मोनू चौधरी,बनारसी राजभर, कमलेश, नीतू, सीता,गीता उषा, श्यामदेयी, प्रीतम, सुनील आदि सैकड़ों के संख्या में मंदिर समिति के लोग मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 5जून की रात हुए जोगियां कला हत्याकाण्ड का पुलिस ने महज 36घंटे के भीतर किया खुलासा

परिवर्तन टुडे चंदौली। जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में 5जून की रात हुए सनसनीखेज ब्लाइंड...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks