spot_img
27.1 C
Varanasi
Saturday, September 5, 2026
spot_img

Chandauli news- दहेज, घरेलू हिंसा और संपत्ति विवादों पर राज्य महिला आयोग गंभीर, जनसुनवाई में दिए कड़े निर्देश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सिकरी गांव की जन चौपाल में महिलाओं से किया सीधा संवाद, योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने पर जोर

परिवर्तन टुडे न्यूज
चन्दौली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं एवं बालिकाओं ने अपनी समस्याएं और शिकायतें आयोग के समक्ष रखीं। आयोग की सदस्य ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा तथा भूमि एवं संपत्ति संबंधी विवादों से जुड़े प्रकरण सामने आए। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई से पूर्व सुनीता श्रीवास्तव ने विकासखंड क्षेत्र के सिकरी गांव में आयोजित जन चौपाल में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए संचालित सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पारदर्शिता एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। साथ ही महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, क्षेत्राधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, पिछड़ा कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने आयोग की सदस्य को महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं एवं शिकायतों के निस्तारण की प्रगति से अवगत कराया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डॉ. विनय प्रकाश तिवारी बोले—बच्चों को पढ़ाने से पहले सीखना सिखाएं, तभी बनेगा बेहतर समाज

डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षक की भूमिका पर हुआ सार्थक विमर्श परिवर्तन टुडे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks