spot_img
22.5 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

शारदीय नवरात्र के पहले दिन जयकारा के साथ भक्तों ने मां शैलपुत्री का किया दर्शन पूजन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.


परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को मां शैलपुत्री की झांकी सजायी गयी। शाम 6 बजे से पट खुलते ही भक्तजनों का रेला लगा रहा। आरती में महिला सहित ग्रामीणों ने मां की जयकारा लगाते रहे। इस दौरान दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से देर रात तक भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के समीप भजन कीर्तन का लोग आनंद लेते रहे।

कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर नवरात्र में नौ दिवसीय भव्य झांकी का आयोजन किया जाता है। कस्बा स्थित टिमिलपुर में मां दुर्गा मंदिर पर दुर्गा पूजा सेवा समिति के तत्वाधान में पहले दिन मां शैलपुत्री की भव्य झांकी सजायी गयी। माता रानी की भव्य झांकी देखने के लिये सकलडीहा, नागेपुर, टिमिलपुर, तेन्दुई, सिरोहुपुर, ईटवा, खड़ेहरा, दुर्गापुर, खड़ेहरा,विशुनपुरा,पदुमनाथपुर,ओड़वली,तेनुवट आदि दर्जनों गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने दर्शन पूजन के लिये सुबह से मंदिर पर दर्शन पूजन में जुटी रही। पुजारी रामजनम चौबे ने बताया कि मां का नव दिन विधि विधान से पूजा अर्चना करने वालों की सारी कष्ट दूर होती है। देर शाम तक मंदिर पर समिति पदाधिकारियेां की ओर से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष लालचंद सेंठ,पवन वर्मा, नंदन सोनी,संत चौरसिया,काशी जायसवाल,राजू जायसवाल,सोनू सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks