spot_img
22.3 C
Varanasi
Thursday, October 22, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- कमालपुर में कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, 25 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। कस्बे में इमामबाड़ा के समीप बुधवार की देर शाम पूर्व प्रधान दयाराम यादव के नेतृत्व में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्रीय, जनपदीय और राज्य स्तरीय पहलवानों ने भाग लेकर अपने दमखम और शानदार दांव-पेच का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी जुटे रहे। कमालपुर चौकी प्रभारी जय करन सरोज ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई।

25 हजार रुपये की कुश्ती रही मुख्य आकर्षण

दंगल का मुख्य आकर्षण महराजपुर के शमशेर पहलवान और मुगलसराय के सदानंद पहलवान के बीच 25 हजार रुपये की इनामी कुश्ती रही। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जमकर जोर आजमाइश की। काफी देर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ने बेहतरीन दांव-पेच दिखाए, लेकिन कोई भी निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सका। अंततः मुकाबला बराबरी पर छूट गया। दोनों पहलवानों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कई मुकाबले बराबरी पर छूटे, कई पहलवानों ने मारी बाजी

दंगल में आठ हजार रुपये की कुश्ती में शिवम मऊ और अविनाश वाराणसी तथा चंदन दिया धानापुर और सुजीत मऊ के बीच मुकाबले हुए। वहीं, दस हजार रुपये की कुश्ती में चंदन महराजपुर और रवि सरवां माड़ तथा बघेल नौबपुरा और चंद्रकेश मऊ के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे।

अन्य मुकाबलों में सूरज कछवां ने सोनू सिगरा को, अंकुर सरैया ने ओम मऊ को, राकेश आजमगढ़ ने पवन वाराणसी को तथा जंगबहादुर देवरिया ने महेंद्र जौनपुर को पटखनी दी। पहलवानों के शानदार दांव-पेच और जोरदार प्रदर्शन ने दर्शकों को अंत तक रोमांचित रखा।

गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

दंगल में अध्यक्ष मदन मोहन रस्तोगी, महामंत्री राजीव अग्रहरि, संरक्षक नीरज अग्रहरि, संतोष कुमार, चेतन जायसवाल, जगमेंद्र यादव, दिनेश गुप्ता, रितेश पांडेय, वीरेंद्र अग्रहरि, धीरज अग्रहरि, विकास गुप्ता, मुकुंद जायसवाल, विजय मौर्य, अशोक अग्रहरि, पिंटू केशरवानी, बिनोद अग्रहरि, सोहराब अली, मुख्तार अहमद, सोनू यादव, अभिलाष यादव उर्फ पप्पू, मनोज यादव, संजय त्रिशूलिया और चंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीवन मिश्रा ने की। अतहर अली ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई, जबकि सुनील अग्रहरि ने रेफरी की जिम्मेदारी संभाली।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दूसरे प्रदेश में प्रधानाचार्य, लेकिन अपने गांव के बच्चों की चिंता! सरोज श्रीवास्तव ने विद्यालय को भेंट किया स्मार्ट टीवी

पुस्तकें और पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की, ग्रामीण बच्चों की शिक्षा को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने की सराहनीय पहल परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks