spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

आधी रात्रि को किन्नरों के आवास पर धमाका: मकान का बाहरी दिवार धराशाही, बाल-बाल बचे किन्नर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरंज चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर रविवार की देर रात किन्नरों के घर बम से उड़ाने की कोशिश की गई। धमाका इतना तेज था कि मकान का बाहरी दिवार धराशाही हो गया। लेकिन अंदर सो रहे दर्जनों किन्नर बाल-बाल बच गए। रात्रीकालीन गश्त के दौरान धमाका सुनते ही चौकी इंचार्ज मौके पर पहुच कर अपने आलाधिकारियों को जानकारी देते हुए क्षेत्र की नाकेबन्दी शुरू कर दी और कार्यवाही में जुट गये।

बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जो विस्फोट के प्रकार और इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच करेगी। इसके साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित किन्नरों की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगे। वर्तमान में सुरक्षा की दृष्टि से पीड़ित के आवास के आस-पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks