spot_img
16.4 C
Varanasi
Monday, February 23, 2026
spot_img

चन्दौली मे किसानों की मांग एवं जिलाधिकारी की पहल पर 40 क्रय केंद्रों पर धान खरीद 28 फरवरी तक रहेगा जारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद में धान खरीद लक्ष्य शासन के मंशानुसार पूर्ण होने के बाद भी जनपद में किसानों के मांग पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आग्रह पर शासन से धान की खरीद जनपद में लगभग 40 क्रय केंद्रों पर दिनांक 28 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगा। जिला खाद्य विपड़न अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उत्पादन को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया है। इस निर्णय का सीधा लाभ जनपद के धान उत्पादकों
किसानों को मिलेगा।

इस निर्णय का सबसे बड़ा फायदा जनपद के किसानों को होगा, जिनकी अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार धान की खेती है। जनपद में लगातार धान की खरीद सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सकेगा और फसल बेचने में कोई समस्या नहीं होगी। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

वर्तमान समय में जनपद में लगभग 40 क्रय केंद्रों पर धान खरीद दिनांक 28 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगा। यदि और आवश्यकता होती है तो अन्य क्रय केंद्रों को भी चालू कर दिया जाएगा। प्रत्येक तहसील स्तर पर तीन से चार क्रय केंद्र पर खरीद हो रही है। और सभी काटा मंडी में चालू है। धान खरीद की प्रक्रिया निर्बाध गति से जनपद में चल रही है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

प्रिंट रेट से ऊपर बिक रहा पान मसाला, प्रशासनिक चुप्पी पर उठे सवाल

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद में गुटखा और पान मसाला की बिक्री निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक दामों पर होने...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks