spot_img
29.2 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026
spot_img
spot_img

जनता की समस्याओं का त्वरित हो निस्तारण:  जिलाधिकारी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। सरकार के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिया कहा निस्तारण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय। साथ ही निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामले कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 30 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर 03 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया तथा 02 पर पुलिस तथा राजस्व की संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के निस्तारण हेतु भेजा गया। साथ ही शेष जो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय सीमा में करने को संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें भूमि, विकास विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग एवं पुलिस संबंधित मामले की रही है।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए प्रत्येक व्यक्तियों की समस्याओं को सुने एवं उनका निस्तारण करें। उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों को दूर करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित है, इसके तहत विभाग को उसे समय सीमा के अंदर समस्या का समाधान करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायतों की निस्तारण प्राथमिकता पर रखें। जनता की समस्याओं का त्वरित और धरातलीय निस्तारण हो, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटना न पड़ें।

उपजिलाधिकारी को तीन से अधिक के लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता पर रखते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ही उप जिलाधिकारी या तहसीलदार स्तर के जितने भी तीन वर्ष के पुराने प्रकरण है उनका निस्तारण अतिशीघ्र किया जाना सुनिश्चित हो।

इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला खाद्य विपड़न अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, एआर कॉपरेटिव, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास), तहसीलदार, नायब तहसीलदार,खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चंदौली, सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: लतीफशाह बीयर बंधा में डूबने से दो किशोरों की मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन तथा एखलाक (18) पुत्र साबिर अली "ईद के मौके...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks