spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

किसानों को खाद व पानी की किल्लत पर भड़की कॉंग्रेस, राज्यपाल के नाम ज़िलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

खाद व पानी की क़िल्लत से धान की रोपाई बाधित – ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। ज़िला व शहर कॉंग्रेस कमेटी मुगलसराय चंदौली द्वारा ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी व शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को धान की रोपाई के लिये किसानों को खाद व सिचाई की क़िल्लत को देखते हुवे चंदौली जनपद के कॉंग्रेस जनों ने ज़िलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। और राज्यपाल के नाम का ज्ञापन ज़िलाधिकारी चंदौली को सौंपा।

किसानों को खाद व पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी, राज्यपाल के नाम ज़िलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कार्यकर्ताओं व किसानों को संबोधित करते हुवे उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि चंदौली में धान के फसल की रोपाई चल रही है। किसानों को धान के फसल के लिए यूरिया खाद और सिचाई के लिये पानी की अत्यंत आवश्यकता है।भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को मुफ़्त बिजली व उनकी आमदनी दो गुणी करने का वादा किया था। किंतु भाजपा सरकार बनने के बाद वह वादा आज पूरी तरह खोखला साबित हुआ। वास्तविकता तो यह है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों को मुफ़्त बिजली देना तो दूर,बिजली की आपूर्ति कम होने के चलते किसानों को सिचाई के लिये पानी नहीं मिल पा रहा है और खाद के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।उत्तर प्रदेश सरकार में तहसील व थाने दुकान की तरह काम कर रहे हैं,जिनकी जेब में पैसा है वह तहसील व थानों से मनमानी करा सकता है। भाजपा सरकार नाक तक भ्रष्टाचार में डूबी है,जनपद में अपराध का ग्राफ़ तेज़ी से बढ़ा है,लगातार हिंसक घटनाएँ देखने को मिल रही हैं। अपराधियों के हौसले बढ़े हुवे हैं और पुलिस प्रशासन मलाई काटने में लगे हैं।

वही ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि आज किसान यूरिया व डीएपी व पानी के लिये त्राही त्राही कर रहा है। यूरिया व डीएपी खाद की सहकारी समितियों व निजी दुकानों पर कालाबाज़ारी के चलते किसान इस उमस भरी गर्मी में दर- दर भटक रहा हैं।और ब्लैक में ऊँची क़ीमत देकर खाद ख़रीदने को मजबूर है। आज जनपद- चंदौली सहित उत्तर प्रदेश का किसान भाजपा सरकार के दोहरी नीति से ख़ुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं और अपनी बदहाली पर आँशु बहा रहा है।

शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं व किसानों को धन्यवाद करते हुवे कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आकर आप सभी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया अगर किसानों को खाद व पानी की क़िल्लत दूर नहीं हुई तो हम सब मिलकर ज़िला प्रशासन के विरुद्ध उग्र आंदोलन करेंगे।

ज्ञापन देने वालों मे समन्वयक कमलेश ओझा, राजीव त्रिपाठी, मधु राय, गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, दया राम, पटेल मुनीर खान, शाहिद तौसीफ, नेहाल अख्तर बाबू, नवीन पांडे, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, प्रदीप मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, बदरुद्वजा अंसारी, श्रीकांत पाठक, अमर देव राम, गुलाब राम, दीनदयाल विश्वकर्मा, बेचन पाठक, राजकिशोर सिंह, सिराजुद्दीन भुट्टो, अविनाश विश्वकर्मा, प्रकाश कुमार, राकेश सिंह, राकेश पाठक, योगेंद्र सिंह, शमशेर, निखिल सिंह, असद इकबाल, पवन पासवान, शांतेश्वर पाण्डेय, दिलीप पाल सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks