spot_img
32.1 C
Varanasi
Saturday, September 12, 2026
spot_img

Chandauli news- कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

श्रावण मास में चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था, पीस कमेटी की बैठक में प्रशासन ने बनाई रणनीति

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रमुख मंदिरों एवं कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत, पार्किंग, डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए, सड़क किनारे खुले नालों को ढंकवाया जाए तथा मंदिर परिसरों एवं कांवड़ मार्गों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनपद के विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करें। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत और अन्य नागरिक सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर ने कहा कि श्रावण मास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। प्रमुख मंदिरों, कांवड़ मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा तथा पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जहां बाबा ने छुआ, वहां चमत्कार हुआ! कीनाराम की महिमा से गूंजा रामगढ़

427वें जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा की साधना और सिद्धियों की कथाओं ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks