spot_img
35.8 C
Varanasi
Tuesday, June 23, 2026

पहलवानों की कुश्ती कला प्रदर्शन देख दंगल प्रेमी बजाते रहे ताली

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

कुश्ती हमारे देश की प्राचीन धरोहर- विधायक सुशील सिंह

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
धानापुर। लोकुआ गांव में सालिक ब्रह्म बाबा के प्रांगण में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय, नामी गिरामी पहलवानों ने कुश्ती दंगल में प्रतिभाग किया। पहलवानों ने अपने दांव पेंच से कुश्ती प्रेमियों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया।

कुश्ती दंगल में सुनील यादव पगही ने महेंद्र कुमार आवाजपुर को,राजेश कुमार डेढ़ावल ने मनोज तिवारी पैगापर को,आदर्श मौर्य जीवनाथपुर ने कमालू शहीदगांव को पटकनी दिया। कुश्ती प्रतियोगिता में 6 दर्जन से अधिक पहलवानों ने अखाड़े में अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। पहलवानों के हर दांव पेंच पर कुश्ती प्रेमी ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन करते रहे।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि कुश्ती में भारतीय लोक संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। इस तरह के आयोजन से हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियां तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इससे अपने अंदर की क्षमता को निखारने का मौका मिल जाता है।

इस मौके पर महेंद्र पांडे प्रधान प्रतिनिधि,जे पी रावत, अनिल उपाध्याय,अनिल पांडे, देवव्रत गुप्ता, पंकज पांडे,श्याम सुंदर मिश्र आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सेना की ट्रेनिंग पूरी कर गांव वापस लौटे जवान का हुआ भव्य स्वागत

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के पदुमनाथपुर गांव में सोमवार को सेना की ट्रेनिंग पूरी कर वापस...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks