spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक और दो पर जाने के लिये फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य पूरा: यात्रियों को सहुलियत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक और दो पर जाने के लिये लंबे समय से बहुप्रतिक्षित फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इससे स्टेशन के यात्रियों को प्लेट फार्म बदलने में काफी सहुलियत होगी। वहीं रेलवे लाइन किनारे स्थित स्वंय भू कालेश्वर महोदव मंदिर को जाने वाले दर्शनार्थियों को भी पैदल ट्रैक पार नहीं करना होगा। एफओबी नहीं होने से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों से लेकर सावन माह में शिव भक्तों और शिवरात्रात्रि पर दर्शनार्थियों को काफी समस्या होती थी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर गाड़ियों को कासन में चलाया जाता था। लेकिन अब काफी राहत मिलेगी।

वर्ष 2019 में तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने एफओबी का किया था शिलान्यास

दानापुर रेल मंडल से पीडीडीयू-पटना रेलखंड के दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर संचालित सकलडीहा स्टेशन पर वर्ष 2019 में तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया था। फुट ओवर ब्रिज का स्थान चिह्नित होने पर निर्माण कार्य शुरू हुआ। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी उम्मीद जगी। लेकिन कुछ माह बाद निर्माण कार्य अचानक ठप हो गया। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। रेलवे स्टेशन के यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने के लिये जान जोखिम में डालना पड़ता था।

लम्बे समय से यात्रियों के साथ महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों को होती थी परेशानी

यहां तक रेलवे स्टेशन के समीप काशी विश्वनाथ मंदिर से संबद्ध प्राचीन स्वयं भू कालेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिये सावन माह में कांवरियों को जलाभिषेक के लिये रेलवे लाइन पार कर जाना पड़ता था। महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय विशाल मेला लगने के दौरान इस रूट से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को कासन पर चलाया जाता था। सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस और पीएससी लगाया जाता है। लेकिन अब ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने से स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों व दर्शनार्थियों को काफी राहत मिली है।

एफओबी न होने से दुर्घटना की बनी रहती थी आशंका

दिल्ली-हावड़ा रेखखंड अतिव्यस्त होने के कारण भोजापुर में जहां रेलवे फाटक बंद रहता है वहीं स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज नहीं होने के कारण रेल यात्रियों को काफी परेशनी होती थी। लोग पैदल ट्रैक पार कर गाड़ी पकड़ते थे। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके निर्माण के लिए लंबे समय से लोग इसके निर्माण शुरु होने का इंतजार कर रहे थे। इसके लिए कई बार लोगों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी मांग की थी।

सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। फुट ओवर बन जाने से यात्रियों के साथ दर्शनार्थियों को आवागमन करने में काफी सहूलियत होगी। अब यात्रियों को ट्रैक पार करने की जरूरत नहीं होगी। सीधे पुल से प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगे। सुधीर कुमार, रेल अधीक्षक सकलडीहा

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks