spot_img
32.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

चार सचिव तीन सफाई कर्मी दो केयरटेकर सहित छः ग्राम प्रधान व 41 पंचायत सहायक यूपी दिवस पर हुवे सम्मानित

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के सकलडीहा विकास खंड परिसर मे शनिवार को उत्तर प्रदेश दिवस के शुभ अवसर पर ब्लॉक कर्मचारियों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। ब्लॉक मुख्यालय की इस पहल से कर्मचारियों मे नया जोश देखने को मिला। इस मौके पर सकलडीहा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनपद के सकलडीहा ब्लॉक मे शनिवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को यूपी दिवस पर पुरस्कृत कर उनके हौंसले को लगातार बढ़ाने का कार्य किया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, विकास खंड अधिकारी विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय की इस पहल से कर्मचारियों मे नया जोश देखने को मिला।

14 सचिव मे चार सचिव संजय कुमार यादव, पवन दुबे, प्रिया मौर्या, विनय कुमार को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित व सराहना पत्र देने का कार्य किया गया। इसी तरह छः ग्राम प्रधान, तीन सफाई कर्मी, दो केयरटेकर, 41 पंचायत सहायकों को प्रोत्साहित व सराहना पत्र दिया गया। प्रोत्साहित व सराहना पत्र पाकर सभी कर्मचारियों ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के बीच कार्य करने में बड़ी ही सुगमता होती है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks