spot_img
34.1 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

बथावर गांव में गोरयाडीह बाबा का भव्य श्रृंगारोत्सव: हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। मंगलवार को वासन्तिक नवरात्र की षष्ठी तिथि पर सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के बथावर गांव में गोरयाडीह बाबा का भव्य श्रृंगारोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां स्थानीय ग्रामीणों के साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी विधि-विधान से बाबा का दर्शन-पूजन कर मनोकामनाएं मांगीं।

श्रृंगारोत्सव के तहत डीह बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन के दौरान हरि नाम संकीर्तन और भजन-कीर्तन का सिलसिला लगातार चलता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया।

आयोजन के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था स्थानीय ग्रामीणों और आयोजकों द्वारा मिलकर की गई थी, जो पूरे दिन सुचारू रूप से चलती रही। इस धार्मिक आयोजन में बथावर गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

जल हमारे जीवन का आधार, इसके बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं: पिंटू पाल

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र ‌के उकनीबीरमराय गांव निवासी किसान नेता पिन्टू पाल ने बीते 22 मार्च को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks