परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सीओ स्नेहा तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। शासन द्वारा उनकी पदोन्नति के बाद, पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य लाग्हे और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनंत चंद्रशेखर ने उन्हें रैंक प्रतीक चिन्ह भेंट कर बधाई दी। एसपी लाग्हे ने उन्हें उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
ज्ञात हो कि मूल रूप से मिर्जापुर जिले के चुनार निवासिनी स्नेहा तिवारी 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं।
उनकी पहली पोस्टिंग 2014 में वाराणसी के सदर और दशाश्वमेध सर्किल में हुई थी। इसके बाद उनका स्थानांतरण झांसी जिले में हुआ और वहां से वह चंदौली में तैनात हुईं, जहां वह वर्तमान में सकलडीहा में डिप्टी एसपी के पद पर कार्यरत थीं। पदोन्नति के बाद स्नेहा तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस आशा और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी मिली है, उसे वह निष्ठा और मेहनत से निभाएंगी। उन्होंने गरीब, शोषित और वंचित लोगों को न्याय दिलाने तथा अपराधियों व अवांछनीय तत्वों के खिलाफ पहले की तरह ही कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने पीड़ितों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने का आश्वासन भी दिया। उल्लेखनीय है कि स्नेहा तिवारी के पति मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं।
बताते चले कि अपर पुलिस अधीक्षक स्नेहा तिवारी अपने सरल एवं मृदुल स्वभाव तथा निष्पक्ष कार्यशैली को लेकर विभाग में एक अलग छवि के रूप में पहचानी जाती हैं डिप्टी एसपी कार्यकाल के दौरान जनपद में मिशन शक्ति नोडल के रूप में भी महिलाओं के अधिकार जन जागरूकता एवं अन्य कई सामाजिक कार्यों को सफल रूप से क्रियान्वित किया तथा जनपद को दो माह लगातार इस आईजी आरएस में प्रथम रैंक दिलाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई।





