spot_img
29.9 C
Varanasi
Monday, September 14, 2026
spot_img

Chandauli news- कानपुर नगर की एएसपी बनी स्नेहा तिवारी का हुआ “सम्मान

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा सर्किल की डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी को हाल ही में एएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है। लगभग आठ महीने तक सकलडीहा की सीओ के रूप में सेवा देने के बाद, उनका स्थानांतरण पहले बलिया और फिर कानपुर कर दिया गया। गुरुवार देर शाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्किल के सभी दरोगा और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

मूल रूप से मिर्जापुर जिले के चुनार की निवासी स्नेहा तिवारी 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। उनके पति मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं। एएसपी के रूप में पदोन्नत होने के बाद उन्हें कानपुर भेजा गया है। एएसपी स्नेहा तिवारी को एक तेजतर्रार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित निस्तारण करना उनकी पहली प्राथमिकता थी, जिसके कारण वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थीं।

उन्होंने अपराधियों और तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए, जिससे अवैध गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगा। सम्मान समारोह में सभी थाना प्रभारियों और उनके कार्यालय के सहकर्मियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्प भेंट कर उनके अग्रिम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ,धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव,, बलुआ थाना प्रभारी अरुण सिंह, धानापुर के त्रिवेणी लाल सेन, सुरेश प्रकाश सिंह,  संदीप यादव, सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- किसानों के लिए बड़ी खबर! बारिश से बर्बाद फसलों का जल्द मिलेगा मुआवजा

तहसीलदार ने राजस्व टीम को दिए सर्वे में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks