spot_img
29.9 C
Varanasi
Monday, September 14, 2026
spot_img

चहनिया ब्लॉक के 6 सफाई कर्मी निलंबित, सचिव के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाई शुरू

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

डीपीआरओ के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा द्वारा गुरुवार को चहनिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत हीनौता, लक्ष्मणगढ़, रानेपुर और रमौली आदि गांवो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल मिली, जिससे व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।

जांच में कई स्थानों पर गंदगी का अंबार पाया गया तथा सफाई कर्मियों की उपस्थिति भी संतोषजनक नहीं रही। लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए 6 सफाई कर्मी—सतीश कुमार सिंह, विजेंद्र कुमार चौहान, नरेंद्र कुमार, लाल ब्रत यादव, अखिलेश गुप्ता और पंकज कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा सचिव आशुतोष कुमार सिंह के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्यवाई संस्थित की गई है। डीपीआरओ के अनुसार संबंधित मामलों में आगे विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित गांवों में पंचायत सचिवालयों की व्यवस्था भी बेहद खराब पाई गई। सचिवालयों में बिजली, पंखा और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं ठीक नहीं मिलीं, जिससे आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

हरितालिका तीज : शिव को पाने की तपस्या से जुड़ा है तीज का पर्व

शिव-पार्वती के दिव्य मिलन की स्मृति में सजता है आस्था का संसार, सुहागिनों के श्रृंगार में झलकता है प्रेम परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks