spot_img
29.1 C
Varanasi
Friday, July 24, 2026
spot_img

Chandauli news- तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन घायल; दो की हालत गंभीर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। सकलडीहा- कमालपुर मार्ग पर इनायतपुर गांव के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पहुंचाया, जहां से दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सड़क किनारे बातचीत के दौरान हुआ हादसा

कमालपुर निवासी 43 वर्षीय इमरान अहमद (बीडीसी सदस्य) अपने बड़े पिता के पुत्र 52 वर्षीय इमामुद्दीन को बस पकड़वाने के लिए सकलडीहा जा रहे थे। इनायतपुर गांव के पास उनकी मुलाकात गांव निवासी 45 वर्षीय अकबर अली से हुई। बातचीत के लिए उन्होंने बाइक सड़क किनारे रोक दी। इसी दौरान सकलडीहा की ओर से तेज गति से आ रहे एक ऑटो ने अनियंत्रित होकर तीनों को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

ग्रामीणों ने किया पीछा, नहीं लगा सुराग

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ऑटो चालक का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह भाग निकलने में सफल रहा। सूचना मिलने पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

दो घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने इमरान अहमद और इमामुद्दीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं अकबर अली का इलाज धानापुर में किया गया।

तहरीर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद परिजनों ने कमालपुर चौकी में अज्ञात ऑटो चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। कमालपुर चौकी प्रभारी जयकरन सरोज ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा ऑटो चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- आईजीआरएस में शानदार प्रदर्शन, सकलडीहा के एडीओ पंचायत को मिला डीएम का सम्मान

86 में से 82 शिकायतकर्ताओं ने जताई संतुष्टि, जिलाधिकारी ने कहा— अन्य विभाग भी लें सकलडीहा से प्रेरणा परिवर्तन टुडे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks