spot_img
11.8 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

डरकर नहीं डटकर बालिकाएं करे सामना- भूपेंद्र कुमार निषाद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
धीना। मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनता इंटर कालेज बबुरा धीना पर बुधवार को एंटी रोमियो टीम की ओर से महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं को सुरक्षा,बाल विवाह के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। वही बालिकाओं के तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया।

धीना थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को बढ़ावा देना है। बालिकाओं के सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। किसी को कोई समस्या या दिक्कत हो तो महिला पुलिस को सूचना देने का काम करें। किसी भी समस्या का डर के नहीं डटकर सामना करने की जरूरत है। बाल विवाह पर रोकथाम के साथ सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना चलाई जा रही है। बालिकाओं के लिए तमाम योजनाएं चलाई का रही है। आप सभी के सहयोग के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। बालिकाओं को कभी भी डरने की जरूरत नहीं है। विद्यालय आने व जाने में कोई परेशानी हो तो तत्काल पुलिस को जानकारी दे। जागरूक होकर किसी भी घटना पर लगाम लगाया जा सकता हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांस्टेबल प्रतिभा, आरती सरोज आदि रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks