spot_img
27.5 C
Varanasi
Thursday, October 22, 2026
spot_img
spot_img

नशा मुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश: नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, “नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्रों ने नशा मुक्ति के प्रति लोगों को किया जागरूक

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन बुधवार को उत्साहपूर्वक किया गया। इस शिविर में एनएसएस की दोनों इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई से हुआ, जिसके माध्यम से स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। इसके पश्चात नशा मुक्ति विषयक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय और प्रोफेसर उदय शंकर झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर सकलडीहा बाजार, दुर्गा मंदिर, तिमालपुर पंचायत भवन, सकलडीहा मार्केट, मुख्य मार्ग तथा नहर मार्ग से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत” जैसे प्रेरक नारों का उद्घोष करते हुए जनसामान्य को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। रैली चयनित गांवों सकलडीहा एवं तिमालपुर के अतिरिक्त तेंदुई गांव तक भी पहुँची, जहाँ ग्रामीणों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

रैली के उपरांत स्वयंसेवकों को जलपान कराया गया। द्वितीय सत्र में बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों के माध्यम से नशा उन्मूलन की आवश्यकता, युवाओं की भूमिका तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में ठोस पहल पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्यामलाल सिंह यादव द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रथम एवं द्वितीय इकाई के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना एवं नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करते हुए समाज में नशा मुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण, बंदियों को समय पर दवा और गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। कार्यकारी जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के अध्यक्ष अशोक कुमार XI के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks