spot_img
31.8 C
Varanasi
Sunday, September 6, 2026
spot_img

गोरखपुर मे सौतेली मां बनी कातिल: मासूम बेटी की निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
Story By- वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार मिश्र
गोरखपुर। जनपद के पिपराइच थाना क्षेत्र के इमलिया (विजहरा) गांव में मंगलवार देर रात एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक सौतेली मां ने अपनी महज तीन वर्षीय मासूम बेटी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

बताया जा रहा है कि वारदात रात करीब 12 बजे उस समय हुई, जब बच्ची का पिता घर के बाहर फोन पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान सौतेली मां ने घर के अंदर बच्ची पर अचानक हमला कर दिया। हमले की भयावहता इतनी अधिक थी कि मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो खून से लथपथ बच्ची को देखकर उनके होश उड़ गए।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और घरेलू तनाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

घटनास्थल से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

इस निर्मम हत्या से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मासूम के साथ हुई इस बर्बरता ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। लोग आरोपी के खिलाफ कठोरतम सजा की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में कोई भी मासूम इस तरह की दरिंदगी का शिकार न बने।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 113 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, संजय कुमार यादव भी हुए सम्मानित

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks