परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद मुख्यालय पर बुधवार को किसान दिवस के अवसर पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुवे कहा कि अवैध वसूली और स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग से जनता त्रस्त है। उन्होंने ने जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग किया।
किसान नेता पिंटू पाल ने कहा कि जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता सुना और तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए, और एक विशेष टीम का गठन किया जो समस्याओं की जांच और समाधान करेगी।
किसान नेता पिंटू पाल ने कहा कि आगामी दो अप्रैल को जनपद के सकलडीहा पावर हाउस पर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्मार्ट मीटर की शिकायतों, अवैध वसूली के मामलों और अन्य बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
किसान नेता पिंटू पाल ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने इसे किसानों के हक की लड़ाई बताते हुए कहा कि अब अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





