परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के उकनीबीरमराय गांव निवासी किसान नेता पिन्टू पाल ने बीते 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण को लेकर प्रदेशवासियों को महत्व पूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है और इसके बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। इसलिए जल का संरक्षण करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
किसान नेता पिंटू पाल ने लोगों से आह्वावहन करते हुए कहां की प्रत्येक व्यक्ति को जल के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। जलस्तर ग्रामीण और पहाड़ी एरिया में नीचे गिरता जा रहा है। यह मानव जीवन के लिए खतरे की निसानी है। जल संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं है। बल्कि यह एक निरंतर चलने की जरूरत है।
सभी देशवासियों से अपील की है कि अपने दैनिक जीवन में जल बचाने की आदत अपनाएं और इस दिशा में सक्रिय योगदान देने की जरूरत है।





