spot_img
23.1 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक बिना किसी बाधा के पहुँचे: जिलाधिकारी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उप निदेशक कृषि भीमसेन ने पिछले माह किसान दिवस में किसानों द्वारा की गई शिकायतों के निस्तारण के संबंध में उपस्थित किसानों की समक्ष बताया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक जिलाधिकारी द्वारा सुना गया और कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

कुछ किसानों द्वारा शिकायत की गई कि जंगली नीलगायों द्वारा फसलों को नुकसान किया जा रहा है इसकी व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तकनीक और सरकारी अनुदान का सही समन्वय आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों और अधिकारियों की आपसी समन्वय से कृषि से आय में वृद्धि होगी जनपद में ऐसे किसानों की जरूरत है जो कृषि से अपनी आय में वृद्धि किए हों जिससे जनपद के अन्य किसान प्रेरित होकर कृषि के क्षेत्र में आगे आए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और किसानों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, उन्हें कृषि विभाग शिविर लगाकर पूर्ण कराए ताकि किसी भी पात्र किसान की किस्त न रुके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 7 कार्य दिवसों के भीतर सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद के प्रगतिशील किसानों से कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधित बैंकों के माध्यम से मिलने वाले ऋण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसान राष्ट्र की रीढ़

जिलाधिकारी ने कहा कि किसान राष्ट्र की रीढ़ हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक बिना किसी बाधा के पहुँचे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसानों के शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं अन्यथा की स्थिति में लम्बित शिकायतों पर किसानों द्वारा यदि पुनः शिकायत की गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

किसान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, प्रभागीय वनाधिकारी, उप निदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता चन्द्र प्रभा, विद्युत एवं नलकूप, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला खाद्य विपडन अधिकारी, जनपद के प्रगतिशील किसान तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

खनन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन : 24 घंटे में 24 वाहनों पर कार्यवाई

परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली। जनपद में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks