spot_img
32 C
Varanasi
Thursday, August 6, 2026
spot_img

ग्राहक सेवा केंद्र व बैंक शाखाओं पर लगाए सीसीटीवी कैमरा-भूपेंद्र कुमार निषाद

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर बुधवार की शाम प्रभारी सतीश प्रकाश के देखरेख में बैठक सम्पन्न हुई।इसमें ग्राहक सेवा केंद्र व मनी कलेक्शन एजेंटो कि सुरक्षा के दृष्टिगत बैंक मित्रों से अपने अपने केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया गया।ताकि बैंक के लेनदेन सहित अपराध पर लगाम लगाया जा सके।

धीना थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी ग्राहक सेवा केन्द्रो व बैक शाखाओ पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य है। इसके लिए सभी बैंक मित्रों को पहल करना होगा। आज के परिवेश में अपने अपने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य है। ताकि बैंक के लेनदेन व अपराध करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। कोई अपराध होने पर सीसीटीवी कैमरा से फुटेज के माध्यम से घटना का खुलासा करने में काफी सहूलियत हो जाती है। अपराध को रोकने व उसके खुलासे में सीसीटीवी कैमरा का अहम योगदान रहता है।इसलिए अपने अपने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाए। जिससे गाहक के साथ आप भी सुरक्षित रहे।

इस दौरान कमालपुर चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश, कांस्टेबल छोटे लाल,कांस्टेबल अनुराग सिंह, कांस्टेबल अंकित वर्मा व बैंक मित्र रवि गुप्ता, अनिल उपाध्याय, अजित कुमार पाण्डेय, राजेश यादव, धीरज सिंह आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अब नहीं छूटेगा छात्रवृत्ति का लाभ, आवेदन की तिथियां हुईं घोषित

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली। अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks