spot_img
36.8 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

पुलिस ने ट्रेन से शराब तस्करी
का किया भंडाफोड़, डेढ़ लाख का 130 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
धीना। पुलिस ने अभियान चलाकर शुक्रवार को धीना रेलवे स्टेशन से तस्कर को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बिहार के पटना निवासी तस्कर यूपी से शराब की खेप को ट्रेन से ले जाकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने का काम करता था। पुलिस ने मौके से डेढ़ लाख की विभिन्न ब्रांड के 130 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस आदित्य लांग्हे ने शराब तस्करी पर प्रभावी रोकथाम व तस्करी में सलिंप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिए है। धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद को मुखबीर से सूचना पर रेलवे स्टेशन धीना से बोरी लिए तस्कर को गिरफ्तार किया। मौके पर विभिन्न ब्राण्ड की 144 ट्रेटा पैक 8PM प्रत्येक 180 ML, आफ्टर डार्क ब्लू 144 पीस प्रत्येक 180 ML, 8PM स्पेशल बिस्की 8 पीस प्रत्येक 750 ML, मैजिक मुवमेन्ट 7 पीस प्रत्येक 750 ML, गाड फादर बीयर 72 केन प्रत्येक 500ML, BUDWEISER बीयर 35 केन प्रत्येक 500ML, TUBORG बीयर 24 केन प्रत्येक 500 ML सहित कुल 128.550 लीटर अवैध अग्रेजी शराब बरामद हुआ।

शराब तस्कर 32 वर्षीय अरविन्द कुमार यादव पुत्र अशोक प्रसाद यादव निवासी गौतमनगर जनता रोड न्यूयारपुर थाना गरदनीबाग जनपद पटना बिहार को थाने पर लाकर अगली कार्रवाई में जुट गई। तस्कर ने बताया गया कि यूपी के दुकानों से शराब खरीदकर अधिक लाभ कमाने के लिये ट्रेनो से शराब बिहार ले जाकर ऊँचे दामो में बेचकर मुनाफा कमाता हूं।

पुलिस टीम में धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक वीरबहादुर, कांस्टेबल अनुराग सिंह,अंकित वर्मा आदि रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks