spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

तीन सूत्री समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने डीएम को सौपा पत्रक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन किसान और ग्रामीणों की समस्या को लेकर लगातार आवाज उठा रहे है। शुक्रवार को विभिन्न तीन प्रमुख समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौपा। जिलाधिकारी से समस्याओं का समाधान कराये जाने की मांग किया। जिलाधिकारी ने किसानों को क्रमश:समस्या को दूर करने का भरोशा दिया।

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सलेमपुर और छित्तनुपर को जोड़ने वाली जमुरना ड्रेन पर लगे हजारा पाइप होने से पानी निकासी की समस्या से अवगत कराया। बताया कि इससे किसानों की सिंचाई करने में काफी समस्या होती है। उसपर पुलिया निर्माण कराये जाने की मांग उठाया। जिससे किसानों का टैक्टर सहित अन्य वाहन आसानी से जा सके। वही उकनीबीरम राय गांव के दक्षिण में गंदा नाला जो बंधी डिविजन के अर्न्तगत आता है। इसपर लम्बे समय के बाद भी छलका नहीं लगाया गया है। ओड़वली गांव के मेन रोड से निकली लिंक रोड पर बनी पुलिया की टूटी बाही की मरम्मत कराने की मांग उठाया। किसानों ने बलारपुर में टूटी पुलिया और अंग्रेजी शराब ठेके के समीप खुला कुंआ पर लोहे की जाली लगवाने की मांग उठाया। जिलाधिकारी ने समस्या का समाधान कराये जाने की बात कही।

इस मौके पर युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल,जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव सहित अन्य रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks