spot_img
21.2 C
Varanasi
Friday, November 6, 2026
spot_img
spot_img

बाबा का आर्शिवाद लेकर साधु संत अपने गनतव्य के हुए रवाना

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। अघोराचार्य बाबा कीनाराम की जन्मस्थली व तपस्थली रामगढ़ में जन्मोत्सव कार्यक्रम के चौथे दिन सोमवार को अघोरी पंथ व वैष्णवी के साधु संत मठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम जी के दर्शन पूजन किए। वही साधु संतों, अघोर पथ के साधु संतां को भोजन कराकर उन्हे अंगवस्त्र व मुद्रा दान कर उन्हे विदा किया गया। तत्पश्चात साधू संतो के बाबा कीनाराम की जय व हर-हर महादेव के गगनभेदी नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।

वही पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम जी ने अपने आर्शिवचनां कहा कि पूरे जनमानस पर बाबा कीनाराम जी आर्शिवाद सदैव बना है और बना रहेगा। बाबा कीनाराम अपना पूरा जीवन दूसरे की भलाई और जनकल्याण करते रहे। समाज में ऊॅच-नीच छुवाछूत आदि किसी भी प्रकार का भेद-भाव नही किया। उन्होने केवल मानव धर्म का पालन करते हुए दूसरों की सेवा की। साथ ही उन्होने पर्यावरण की दृष्टि से पेड़ां की रक्षा करते रहे।

बाबा कीनाराम अपने जीवन में कभी भी किसी को, किसी भी प्रकार का कष्ट नही दिया आप लोग सदैव बाबा के जीवन चरित्र का मनन करते हुए बाबा के बताये रास्ते पर चलने का प्रयास करे आप सभी कल्याण होगा जय कीनाराम। जैसे ही बाबा का आर्शिवचन समाप्त हुआ कि चौरो तरफ बाबा कीनाराम की जय, सिद्धार्थ गौतम राम जी जय व हर-हर महादेव के उद्घोष करते हुए साधु संत अघोरी संत अपने-अपने गनतव्य के रवाना हो गये।

इस मौके पर व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, अरुण सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष रूबी सिंह, मिडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा, पंकज पाण्डेय, रितेश पाण्डेय, मिथिलेश सिंह, प्रमोद सिंह, रविकांत त्रिपाठी, डॉ. पंकज लाल, बहादुर रणधीर राम सिंह, अरुण के एन सिंह राजेंद्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- धनतेरस पर सकलडीहा में उमड़ा खरीदारों का सैलाब, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली सकलडीहा। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर कस्बे में शुक्रवार को उत्साह और चहल-पहल का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks