spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा पीजी कॉलेज मे मिशन शक्ति एवं साइबर जागरुगता संगोष्ठी का आयोजन, पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा की दी जानकारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा।  कस्बा स्थित सकलडीहा पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम एवं साइबर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन बड़े ही गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय एवं चंदौली जनपद की साइबर क्राइम टीम द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

प्राचार्य प्रो. पांडेय ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि “भारत तभी सशक्त होगा जब इसकी महिलाएँ जागरूक, आत्मनिर्भर और सुरक्षित होंगी। महिला सशक्तिकरण मात्र नारा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की आधारशिला है।” कार्यक्रम में सकलडीहा थाने की महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं अधिकारों से संबंधित अनेक विधिक प्रावधानों, सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं एवं आत्मरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे न केवल अपने लिए बल्कि समाज की अन्य महिलाओं को भी सुरक्षा व जागरूकता के प्रति प्रेरित करें।

इसी क्रम में साइबर क्राइम टीम चंदौली के इंस्पेक्टर के.पी. सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा संबंधी व्यवहारिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “साइबर अपराध से बचाव में यह जानना अधिक महत्वपूर्ण है कि हमें क्या नहीं करना है। जागरूकता और सावधानी ही साइबर अपराध रोकने का सबसे सशक्त उपाय है।”

महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी आगंतुकों, वक्ताओं एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. दयाशंकर सिंह यादव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. सीता मिश्रा, पुलिस विभाग से अंकिता, संतोष यादव,तथा डॉ. वंदना, डॉ. अजय यादव, पुस्तकालय प्रभारी अजय कुमार यादव, यज्ञनाथ पाण्डेय, प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. विजेंद्र सिंह सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्राओं की भारी संख्या में सहभागिता रही। छात्राओं ने सक्रियता से प्रश्न पूछे और साइबर अपराध तथा महिला सुरक्षा संबंधी जानकारियों को आत्मसात किया। यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ बल्कि डिजिटल युग में साइबर जागरूकता के महत्व को भी रेखांकित करता है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks