spot_img
25.3 C
Varanasi
Thursday, March 26, 2026
spot_img
spot_img

देवी मंदिरों में माता महागौरी की पूजन अर्चन के लिए उमड़ी भारी भीड़

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। चैत्र नवरात्र के शुक्ल पक्ष अष्टमी के दिन गुरुवार को अलसुबह से शाम तक मां महागौरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

मान्यता के अनुसार धन लाभ, वैभव, और सुख शांति के माता महागौरी को नारियल से बने व्यंजनों का भोग लगाना चाहिए। इस दिन मां को सफेद पुष्प , सफेद कपड़ा, नारियल से बने मीठा, अर्पित करें। मां के वंदना मंत्र का उच्चारण करें, अष्टमी तिथि पर मां को हलुआ, पूरी, काले चने, एवं नारियल का भोग लगाएं। भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।

वही कांवर मां महरौडी देवी के पुजारी स्वामी विष्णु विक्रमाचार्य जी महाराज देवी मां की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि मां महरौडी देवी के मंदिर में जो भी भक्त श्रद्धा भाव से पूजा अर्चन करता है मां अपने भक्तों को सुख शांति, धन लाभ , प्रदान करती है। और अपने भक्तों को हर मनोकामना मां पूर्ण करती है।

क्षेत्र के कांवर मां महरौडी देवी, तरगांव चकिया मां बंगलामुखी भगवती मंदिर, मटियरा विशेषरपुर मां खाखरा देवी, मारूफपुर मां दुर्गा मंदिर, मथेला मां काली मंदिरों में चैत्र नवरात्र के अष्टमी के दिन मंदिरों में मां की पूजन अर्चन के लिए मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

सीसीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन: गुरूकुल की टीम ने जीता चैम्पियनशीप का खिताब

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी खेल मैदान पर बुधवार की देर रात चंदौली सर्कल क्रिकेट लीग...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks