spot_img
25.3 C
Varanasi
Thursday, March 26, 2026
spot_img
spot_img

सीसीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन: गुरूकुल की टीम ने जीता चैम्पियनशीप का खिताब

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी खेल मैदान पर बुधवार की देर रात चंदौली सर्कल क्रिकेट लीग के तत्वाधान में सीसीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में ड्रीम गुरुकुल इंडियंस ने स्कैन करो स्मैशर को हराकर खिताबी जीत दर्ज किया। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीम को आयोजकों की ओर से विजेता ट्रॉफी और 21हजार का नगद पुरस्कार दिया गया।

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कैनकरो स्मैशर की टीम निर्धारित 10 ओवरों में मात्र 49 रन ही बना सकी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम गुरुकुल इंडियंस की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 7 ओवर एक बाल में ही जीत हासिल कर ली। इस मौके मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और लोग अपनी-अपनी टीमों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

बेहतरीन खेल के लिए ऋषु सिंह को मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, वहीं पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले रॉबिन यादव (स्कैनकरो स्मैशर) को मैन ऑफ द सीरीज़ के खिताब से नवाजा गया।

मुख्य अतिथि छत्रधारी पीजी कॉलेज के डायरेक्टर अतुल सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मानसिक और शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

एम्ब्रोसिया एकेडमी के निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा सीसीसीएल का उद्देश्य केवल खेल नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। अनुशासन और कड़ी मेहनत ही खिलाड़ी को शिखर तक ले जाती है। हम आने वाले समय में चन्दौली की खेल प्रतिभाओं को और भी बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीसीसीएल सीजन 3 का आयोजन आगामी दिनों मुगलसराय में कराये जाने की घोषणा किया गया। इस मौके मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और लोग अपनी-अपनी टीमों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

इस दौरान सीसीसीएल के फाउंडर और एसकेएस ग्रुप (कैलावर) के डायरेक्टर प्रभात यादव, एम्ब्रोसिया एकेडमी के निदेशक अरविंद सिंह, नमन चाइल्ड से पी.एन. दुबे, अंकित पांडेय, सौम्या वर्मा, अतुल सिंह, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

देवी मंदिरों में माता महागौरी की पूजन अर्चन के लिए उमड़ी भारी भीड़

परिवर्तन टुडे चन्दौलीStory By- मनोज कुमार मिश्राचहनियां। चैत्र नवरात्र के शुक्ल पक्ष अष्टमी के दिन गुरुवार को अलसुबह से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks