spot_img
33.3 C
Varanasi
Friday, June 12, 2026
spot_img

Chandauli news- गैस किल्लत पर शिक्षक संघ का आक्रोश, विधायक कैलाश आचार्य ने लिया त्वरित संज्ञान

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- सुरेंद्र सिंह नागवंशी
चकिया। परिषदीय विद्यालयों में गैस की कमी के कारण मिड-डे मील (एमडीएम) के संचालन में दिक्कत आ रही है। एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (यूपीपीएसएस) चकिया के अजय गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को स्थानीय विधायक कैलाश आचार्य से उनके नगर कार्यालय पर मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक कैलाश आचार्य ने तत्काल एडीएम से फोन पर वार्ता कर कहा कि बच्चों को समय से भोजन मिलना प्राथमिकता है, इसलिए गैस की आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

संघ के अजय गुप्ता समेत अन्य शिक्षको ने बताया की चकिया सहित सभी 9 ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों में गैस की कमी के कारण मिड-डे मील (एमडीएम) के संचालन में दिक्कत आ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक कैलाश आचार्य ने तत्काल एडीएम से फोन पर वार्ता की। एडीएम ने आश्वासन दिया की डीएसओ और संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देशित किया जाएगा। इसके बाद विधायक ने डीएसओ से सीधे बात करते हुए कहा कि पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को समय से भोजन मिलना प्राथमिकता है, इसलिए गैस की आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

विधायक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को भी निर्देशित किया कि डीएसओ से समन्वय बनाकर आज ही पत्र जारी करें, ताकि विद्यालयों में गैस की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इस पर बीएसए चंन्दौली ने भरोसा दिलाया कि शाम तक आदेश जारी कर समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मनियारपुर गांव में जनचौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनी समस्या

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के मनियारपुर गांव में शुक्रवार को जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks