spot_img
33 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026
spot_img
spot_img

जॉच में पालतू जानवरो का पंजीकरण नहीं मिलने पर लगेगा 5 हजार का जुर्माना

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

घर – घर होगी पालतू कुत्तों की जॉच और स्वास्थ्य परीक्षण

वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी संतोष पाल ने अपनी टीम के साथ गुरुवार को ब्रिज एन्क्लेव कॉलोनी में पालतू कुत्तों के जांच में पाया कि नौ लोगो मे से आठ लोगो ने अपने कुत्ते का पंजीकरण नगर निगम में नही कराया है। जिसके बाद मौके पर ही टीम ने आठ पालतू जानवरों का पंजीकरण किया और स्वास्थ्य की जांच की।

इस अभियान के तहत टीम ने बृज इंक्लेव कॉलोनी के 50 घरों में जांच किया। जिसमे पाया कि नौ घरों में पालतू कुत्ते हैं। जिसमें से आठ लोगों ने अपने पालतू जानवर का पंजीकरण नहीं कराया है सिर्फ एक व्यक्ति ने अपने कुत्ते का पंजीकरण नगर निगम में कराया है। नगर निगम की टीम ने मौके पर ही स्मार्ट काशी एप के माध्यम से सभी आठ कुत्तों का नियमानुसार पंजीकरण कराया तथा उनके स्वास्थ्य की जांच भी की।

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने नगर के सभी ऐसे निवासियों से आग्रह किया है कि जिन लोगो अपने घर में पालतू जानवर पाला है। वह स्मार्ट काशी एप के माध्यम से अपने जानवर का पंजीकरण अवश्य करा लें। यदि जांच में पंजीकरण नहीं पाया जाता है तो उनके विरुद्ध 5000 रुपये जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जाएगी तथा पालतू जानवर को नगर निगम पकड़कर बंद कर देगा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता का फूंका पुतला

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। बुधवार को जनपद मुख्यालय पर भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले भारी संख्या में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks