spot_img
22.5 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

ताजिया जुलूस में शस्त्र का प्रयोग करने पर होगा कार्रवाई: भूपेंद्र कुमार निषाद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। स्थानीय चौकी पर गुरुवार को मुहर्रम त्यौहार को सकुशल मनाने के लिए शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।इसमें हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत नागरिक व ताजियादार शामिल रहे। इस दौरान त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने का दिशा निर्देश दिया गया।

धीना थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि ताजियादार को ताजिया की ऊंचाई 10 फिट पर होनी चाहिए। ताजिया में शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होगा।त्यौहार में अराजकता फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा। अराजक तत्वों पर किसी भी कीमत पर बख्शा जाएगा।इसके लिए पुलिस टीम बनाकर अराजक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है।किसी भी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में संभ्रांत नागरिकों का अहम योगदान रहता है। त्यौहार में खलल डालने वाले व्यक्तियों के बारे में पुलिस को जानकारी दे।ताकि समय रहते उस पर अंकुश लगाया जा सके। ताजिया जुलुस में किसी भी प्रकार का शस्त्र का प्रयोग नहीं किया जायेगा।ताजिया को निर्धारित चौक पर ही रखा जायेगा। ताजिया को समय से कर्बला में दफन करने का काम किया जाए।

इस मौके पर चौकी प्रभारी कमालपुर सतीश कुमार,जलील अंसारी, पप्पू अली,इमरान अहमद, नसीम अली, वकीलू रहमान, तसउवर अली, नौशाद अली,कयामुद्दीन, मुन्ना अली,सलीम,अहमद अली, मुस्ताक अली, राजू सलमानी, अख्तर अली, आदि रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks