spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

नहर का तटबंध टूटने से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के नियामताबाद ब्लाक अंतर्गत गोधना गांव के पास शनिवार सुबह जिले की प्रमुख सिंचाई परियोजना नरायनपुर पंप कैनाल की मुख्य नहर का तटबंध गोधना गांव के पास टूट गया, जिससे भारी मात्रा में पानी खेतों और रिहायशी इलाकों में घुस गया। इस घटना के कारण सैकड़ों बीघा में फैली फसलें जलमग्न हो गईं और किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। आसपास के गांवों के घरों में भी पानी भर गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

नहर टूटने और इलाके में पानी भरने की की सूचना मिलते ही डीएम चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, उपजिलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत कराने का प्रयास किया। अधिशासी अभियंता रवि मिश्रा ने बताया कि विभागीय टीम मौके पर पहुंच चुकी है। तुरंत सभी पंप बंद कर दिए गए हैं और तटबंध की मरम्मत तेजी से की जा रही है ताकि जलस्तर नियंत्रित किया जा सके और आगे नुकसान रोका जा सके। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग का कहना है कि सिंचाई विभाग की टास्क फोर्स के साथ रेस्क्यू टीमें आ गयी हैं। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। नहर के बंधे को बांधने की कोशिश की जा रही है और नहर को बंद करा दिया गया है। धीरे-धीरे पानी कम हो रहा है। फिर भी प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर लेकर जाकर उनके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में शनिवार की देर शाम...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks