spot_img
24.7 C
Varanasi
Wednesday, November 4, 2026
spot_img
spot_img

समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर एडीएम ने केन्द्र का किया निरीक्षण

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। पूरे जिले में रविवार को सुबह साढ़े नौबजे से साढ़े बारह बजे तक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा होना है। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर शनिवार को अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सकलडीहा और चहनिया में चयनित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।

सकलडीहा इंटर और सकलडीहा पीजी कॉलेज के साथ चहनिया में बृजनंदनी और बलुआ में बाल्मिकी इंटर कॉलेज सहित अन्य तहसीलों में समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर सेंटर बनाये गये है। जिसमें कुल 11 हजार  556 परीक्षा परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

डीएम के निर्देश पर सकलडीहा और चहनिया ब्लॉक के सेंटरों पर एडीएम राजेश कुमार सीओ रघुराज,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव अधिकारियों के साथ केन्द्र पर पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया। सीसी कैमरे आदि के बारे में जानकारी लिया। परीक्षा सेंटर पर छाया, पानी,बिजली आदि की जानकारी लिया। इसके अलावा परीक्षा सेंटर से दो सौ मीटर के अंदर सभी जनसेवा केन्द्र,फोटो स्टेट और स्टेशनरी की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा सेंटर से पूर्व परीक्षार्थियों के बाइक और वाहनों को खड़ा कराने का निर्देश दिया।

इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी, सत्यमूर्ति ओझा,वाइस चेयरमैन डॉ.अखिलेश अग्रहरी, त्रिभुवन नारायण सिंह,प्रबंधक पंकज पांडेय,देवचंद राम सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जनसुनवाई में प्रभारी जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks